अमरोहा, जून 12 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील परिसर में एसडीएम से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 18 जून से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। संगठन जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे को मांग पत्र सौंपा। मध्य गंगा नहर फेस-2 में पानी छोड़ने, वेव शुगर मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज समेत कराने, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पांच लाख रुपये करने, छुट्टा गोवंश की समस्या का समाधान कराने, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग कीं। यह भी पढ़ें- भाकियू शंकर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन इसके अलावा गन्ना समितियों के नाबार्ड पंजीकरण, तिगरी धाम ग...