हाथरस, जून 4 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। हाथरस में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पचास से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्होंने बिना किसी अनुमति के तालाब चौराहा पर धरना दिया था। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर तालाब ओवरब्रिज के नीचे धरना-प्रदर्शन किया था। देर रात अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आश्वासन दिए जाने और ज्ञापन स्वीकार किए जाने के बाद धरना समाप्त कराया गया था। नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि धरना प्रदर्शन बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के किया गया। धरने के कारण नगर पालिका की ठेका पार्किंग का कार्य प्रभावित हुआ और आम लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पार्किंग ठेकेदार...