मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। पेपर मिलों में आरडीएफ के नाम पर प्लास्टिक एवं अपशिष्ट जलाने की वजह से वायु और जल प्रदर्शन फैलाने को लेकर भाकियू एवं ग्रामीणों में आक्रोश साफ देखने को मिला। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में शोर-शराबा शुरू हो गया। बाद में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एसपी सिटी को हस्तक्षेप कर पेपर मिल मालिकों व ग्रामीणों को शांत करना पड़ा। बैठक में पेपर मिलों के मालिकों को सड़क दुरुस्त करने, बाहर टाइल्स बिछाने , स्वीप मशीन खरीदने एवं गांवों में पीने की पानी के लिए आरओ लगवाने को कहा गया, जिस पर पेपर मिल एसो. के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि ने अपनी हामी भरते हुए इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी बैठक 16 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया। जिला पंचायत सभा...