अमरोहा, जुलाई 27 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। सोमवार को संगठन राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर के नेतृत्व में किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। यंहा संगठन ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेशभर में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। संगठन ने मांग की कि छुट्टा पशुओं को तत्काल सुरक्षित गोशालाओं में भेजने की प्रभावी व्यवस्था की जाए। पेट्रोल में एथेनॉल की अधिक मात्रा के उपयोग पर पुनर्विचार अथवा आवश्यक नियंत्रण लगाने की मांग, जनपद में संचालित सभी होटलों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ कार्रवाई, ...