हापुड़, अप्रैल 25 -- भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील चौराहे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका गया। संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने इस दौरान भारत के अपमान पर कड़ा रोष प्रकट किया।भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना ने कहा कि देश का सम्मान सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर जो टिप्पणी की है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने कहा कि ट्रंप के निरंतर विवादित बयानों से हर भारतीय आक्रोशित है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका इस मामले में औपचारिक माफी नहीं मांगता है, तो दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भारत अपने सम्मान ...