भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने पंकज लोधी से की मुलाक़ात
हापुड़, मार्च 15 -- भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने गांधीवादी आंदोलनकारी पंकज लोधी से मेरठ मेडिकल कॉलेज में मुलाक़ात की। हरीश हूण ने कहा कि पंकज लोधी जो गढ़मुक्तेश्वर में अवैध टोल के खिलाफ भूख हड़ताल पर है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन को जहां संवेदना दिखाते हुए पंकज लोधी की भूख हड़ताल को समाप्त कराना था और उनकी मांगों को गंभीरता से सुनना था और समझना था। वहीं सरकार और प्रशासन ने पुलिस बल लगाकर लोधी को दूसरे जनपद मेरठ मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन पंकज लोधी से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना जाए। जिससे प्रशासन जिम्मेदारी निभाते हुए पंकज लोधी की भूख हड़ताल को समाप्त कराए। इस मौके पर महात्मा टिकेत जिला अध्यक्ष अमित त्यागी, विक्रम सिंह ठेकेदार, राजवीर शास्त्री, निखिल राजपूत, आशुतोष राजपूत, पंकज गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.