अमरोहा, अप्रैल 17 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित कुमार नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर एसडीएम शैलेश दूबे को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को संगठन ने ज्ञापन में गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं, कई स्थानों पर खरीद शुरू न होना, सड़कों पर अतिक्रमण से जाम, गैस सिलेंडरों की किल्लत और बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस मौके पर सुभाष चन्द्र यादव, राजकुमार, नीरज कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.