भाकियू लोकशक्ति के धरने के दौरान महापंचायत को लेकर बनाई रणनीति
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह उर्फ देवू ठाकुर ने बताया कि ऊर्जा निगम की विभिन्न समस्याओं के समाधान और एक्सईएन के तबादले की मांग को लेकर किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। विगत दिनों हुई पंचायत में ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा 12 अक्टूबर तक जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। जिसके चलते ही संगठन के कार्यकर्ता पिछले 18 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 12 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर योजना बनाई। जिससे पंचायत में किसानों की समस्या का समाधान कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.