रुडकी, जुलाई 19 -- रुड़की, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (रोड़) की प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान गुम्मावाला निवासी मोनू मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाकियू (रोड) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ ने मोनू मलिक को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का संगठन हर स्तर पर विरोध करेगा, जबकि प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने देने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता गोपाल राणा ने की और संचालन प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने किया। इस दौरा...