सहारनपुर, फरवरी 8 -- बिजली विभाग के मीटर लेब में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा मीटर में गड़बड़ी के नाम पर अवैध वसूली के विरुद्ध शुक्रवार को भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले विद्युत मीटर लैब का एक कर्मचारी कस्बा निवासी बुजुर्ग प्रेम सिंह के यहां आकर अपनी तानाशाही दिखाते हुए उसके विद्युत मीटर में गड़बड़ी बता उतार दूसरा मीटर लगा गया अगले दिन पुनः बुजुर्ग से मीटर में गड़बड़ी करने का हवाला देते हुए अवैध वसूली की मांग की। किसानों के बीच पहुंचे एसडीओ शशि भूषण गुप्ता ने कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता धरना समाप्त कर वापस लौट गए। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, सुनील राणा, सुबे सिंह, राहुल चौधरी, गजेंद्र नौसरान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.