सहारनपुर, मार्च 30 -- नागल। बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा धरना चाहें एक माह चले या एक वर्ष, हमारा आंदोलन निर्माण की घोषणा होने के बाद ही समाप्त किया जाएगा।‌ इस दौरान राहुल फौजी, अमित कुमार, बिल्लू त्यागी, अमरीश मलिक, शीशपाल सैनी, सुबे सिंह मलिक, गजेंद्र नौसरान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...