मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरनगर। भाकियू के संगठन विस्तार के तहत महानगर कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाकियू के महानगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा द्वारा अंकित पाल को सर्वसम्मति से महानगर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर नवनियुक्त महानगर संगठन मंत्री अंकित पाल ने महानगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा व शीर्ष नेतृत्व को बेहतर कार्य करने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अंकित पाल ने किसान आंदोलन में नीतियों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे सदैव किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी पदाधिकारी का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दु...