भाकियू महाशक्ति ने करणी सेना प्रमुख राज शेखावत का किया स्वागत
बुलंदशहर, अगस्त 21 -- यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली जा रहे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। पदयात्रा के जिले की सीमा में प्रवेश करने पर जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर करणी सेना प्रमुख का अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित ठंडी प्याऊ पर पहुंचे। उन्होंने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने 23 अगस्त को दिल्ली में यूजीसी रोलबैक के विरोध में होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों से भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.