गाज़ियाबाद, जून 17 -- मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर में भाकियू महाशक्ति की एक बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इस दौरान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री विधि प्रकोष्ठ संजय चौहान और प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा नीतू सिंह ने की। इस दौरान अमरीना चांद को जिला उपाध्यक्ष मंडल महासचिव महिला मोर्चा, रूपेश शर्मा को सगंठन मंत्री, संजीव तोमर को नगर प्रभारी फरीदनगर,भोजपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद सैनी, नगर अध्यक्ष फरीदनगर चंदा चौहान को बनाया गया। इस मौके पर अरविंद शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, आदेश सैनी, असलम चौधरी, आदित्य पालीवाल, शमशाद खान और भोपाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.