बुलंदशहर, मार्च 10 -- महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसान का आलू मंडी में बहुत सस्ता खरीदा जा रहा है। किसान को आलू खोदाई की लागत भी नहीं मिल पा रही। आलू का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा किसानों की समस्या और समाधान पर मंथन किया गया। वहीं संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें पवन कुमार को जिला महासचिव बनाया गया। इसमें ठाकुर सुनील सिंह, बंटी।, मनोज शर्मा, विष्णु दत्त त्यागी, ललित तोमर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.