भाकियू मंढार ने पशु चिकित्सालय निर्माण की मांग उठाई, डीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, मई 9 -- शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन मंढार के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कविता मीणा को सौंपा है। यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया ने बताया कि विकासखंड धौलाना के गांव भावा भूड़िया और उसके आसपास स्थित रिजाकपुर, दहीरपुर इकलैड़ी, बीघेपुर, पारपा समेत कई गांवों में पशु चिकित्सालय नहीं है। इसके चलते पशुपालक किसानों को पशुओं के इलाज, टीकाकरण और दवाइयों की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार न मिलने से पशुओं में बांझपन जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं, जिससे कई पशुओं की मौत हो जाती है। वहीं, कई किसान मजबूरी में गौवंश को छोड़ने पर विवश हैं। इससे पशुपालक किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पशु चिकित्सालय की मांग किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.