भाकियू भूमिपुत्र का धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, मई 25 -- भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र के बैनर तले कार्यकर्ता सोमवार को एकत्र होकर तहसील पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बताया कि अरनिया खुर्द से कहरौला, क्योली चौराहा होते हुए भोगपुर रेलवे फाटक तक सड़क जर्जर हालत में है। जिसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने शीघ्र ही समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही यूरिया खाद्य किसानों को उपलब्ध कराने, यूरिया के लिए खानापूर्ति बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें अशोक चौहान, अमर चौहान, दिलीप, सोहन आदि रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू भूमिपुत्र का धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.