भाकियू भानू ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, जुलाई 10 -- भारतीय किसान यूनियन (भानू) के मंडल अध्यक्ष दानिश पाशा के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बिलारी तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कस्बा बिलारी के मिलक मोड़ स्थित 71 नंबर ट्यूबवेल पर लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की समस्या उठाई गई, इसके अलावा कस्बे के एक प्रमुख मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसकी शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि हाल ही में कराए गए सर्वे के दौरान कई पात्र लोगों के राशन कार्ड भी काट दिए गए हैं, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड पुनः बहाल करने की मांग की।
समस्याओं का समाधान ग्राम ईंधनपुर नगला में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.