मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मुजफ्फरनगर। भाकियू (भानू) के जिला प्रभारी अर्पित अग्रवाल ने केनरा बैंक द्वारा नियम विरुद्ध कार्यवाही करने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा यदि बैंक नियम विरुद्ध कार्यवाही पर रोक नहीं लगाता तो भाकियू (भानू) व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। भाकियू (भानू) द्वारा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से केनरा बैंक के सभी प्रकरणों में संज्ञान लेते हुए किसी भी अचल संपत्ति पर कब्जा दिलाने से पूर्व जांच कर ये सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान यूनियन के मंडल अध्यक्ष शिवेश दत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू भानू ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...