भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर संगठन आक्रामक
हरदोई, जून 10 -- संडीला। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह को जेल भेजे जाने के बाद संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गिरफ्तारी के विरोध में संगठन ने 11 जून को 'हरदोई चलो' अभियान का आह्वान किया है। भाकियू (भानू गुट) का आरोप है कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई किसानों की आवाज दबाने का प्रयास है। वहीं पुलिस के अनुसार जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित के विरुद्ध एक डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर की जमानत याचिका निरस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.