हापुड़, अप्रैल 13 -- बहादुरगढ़ के गांव चितौड़ा में एक ढाबे के शुभारंभ कार्यक्रम अचानक भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप के द्वारा दिए गए एक ब्यान के बाद नोंकझोक का अखाड़ा बन गया। यहां पूर्व मंत्री एंव भाजपा नेता से उनकी काफी नोंकझोक हुई। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली देने का आरोप लगाया है। अब पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल गांव निवासी कुछ युवकों ने यूपी 37 के नाम से एक ढाबे का संचालन किया है। उसके शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व मंत्री मदन चौहान को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान होटल संचालन के लिए भानु प्रताप ने एक ब्यान दिया। दिए गए ब्यान में उन्ह...