भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया
हापुड़, मई 16 -- भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानूप्रताप सिंह का शुक्रवार को हाईवे से मुरादबाद की ओर गुजरते वक्त आदर्श गंगा तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष राजकुमार लालू समेत अन्य पुरोहितों ने ब्रजघाट टोल पर रोककर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सरकार चीनी मिलों से गन्ना भुगतान दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हापुड़ जनपद में संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाकियू नेता महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया यह भी पढ़ें- किसान संगठनों ने मनाई टिकैत की जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.