बागपत, मार्च 2 -- बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी राजीव ने बताया कि नैथला गांव के यमुना खादर में उनका पट्टा है और रविवार रात अपने पट्टे पर जा रहे थे। रास्ते में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, विक्रांत चौधरी, सौरभ, रवि प्रधान, अमित, प्रमोद, पिंटू, कपिल, मिंटू, नरेंद्र और 10-15 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की गई और अवैध वसूली का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर एडीएम और खनन विभाग के अफसरों ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान हंगामा करने वाले भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, विक्रांत निवासी बड़ौत, अंकुश तोमर, सागर तोमर निवासी जोनमाना, प्रदीप, रवि, दुर्वेश, प्रमोद, अमित निवासी नैथला, विपिन, नीटूके सिंह निवासी सुल्तानपुर हटाना को पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.