मैनपुरी, मई 3 -- मैनपुरी। भाकियू भानु की रविवार को सांई गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, नए सदस्यों को जोड़ना व गांव-गांव में संगठन का विस्तार करना रहा। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सबसे बड़ी समस्या लग रहे स्मार्ट मीटरों से निकल कर आई। किसानों ने बताया स्मार्ट मीटरों की रीडिंग अधिक आ रही है। जिससे बिजली बिल बढ़ रहें हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। पदाधिकारियों ने कहा अगर विभाग ने उनकी समस्या को नहीं सुना तो वह बड़ा आंदोलन करने की रणनीति अपनाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक चौहान, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, अरविंद चौहान, विपिन शुक्ला, प्रभात कुशवाहा, राजन चौहान, प्रशांत दीक्षित, अंकित पांडेय, पूजा यादव, संजय मिश्रा, आनंद पाठक, गुड्डू, रोहित मिश्रा, अभिषेक, सचिन या...