भाकियू बलराज के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई किसान नेता नजरबंद
कन्नौज, जुलाई 21 -- छिबरामऊ। केंद्र सरकार की नीतियों एवं प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली स्थित किसान घाट पर आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष चौ.अवधेश सिंह को सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में किसान नेता उनके आवास पर पहुंच गए। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। किसान नेताओं का कहना था कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों के हित प्रभावित होंगे और इसी मुद्दे को लेकर वह शांतिपूर्ण ढंग से महापंचायत में अपनी बात रखने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच से पहले भाकियू (चढूनी) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.