भाकियू पदाधिकारियों ने बीडीओ डिलारी को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, जून 9 -- ब्लॉक डिलारी परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष धनेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक कर प्रदर्शन किया। बाद में खंड विकास अधिकारी डिलारी प्रेमचंद को ज्ञापन सौंपा। भाकियू नेताओं ने सौंपे ज्ञापन में ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मच्छरों से निजात को दवाइयों का छिड़काव कराने, खाद की किल्लत दूर कराने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत धारूपुर फाजलपुर में चक मार्ग गाटा संख्या एक पर मिटटी डलवा कर सही कराने के साथ ग्राम पंचायत सरकडा करीम मे चक मार्ग गाटा संख्या 189 को भी दुरस्त कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का ब्लॉक परिसर में धरना, बीडीओ कार्यालय पर की तालाबंदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.