हापुड़, मार्च 26 -- भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील में धरना देते हुए किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने एसडीएम श्रीराम सिंह को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारत का किसान भूखमरी के कगार पर पहुंचेगा। यह ट्रेड डील किसानों के साथ एक धोखा है। भारत के किसानों की मांग है की ट्रेड डील को जल्द भारत सरकार द्वारा रद्द किया जाए। मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा बृजघाट टोल प्लाजा को जल्द से जल्द वहां से हटाया जाए। इस मौके पर नवदीप सिह, राजू,सेवाराम, सतीश कुमार नवजोत सिंह, सन्तोश सिह, यामीन अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.