पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम अमरिया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में मरीजों की देखरेख नहीं हो रही है। ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों को आवास, प्रधानमंत्री आवास दिलवाए जाएं। अमरिया ब्लाक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई लाइटें मौके पर खराब हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी, तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर, बाबूराम वर्मा, रघुवर सिंह, राम प्रसाद, नीलम सिंह, डोरीलाल आदि शामिल रहै। यह भी पढ़ें- भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...