पीलीभीत, सितम्बर 14 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के क्षेत्रीय पंचायत ग्राम पंसोली तहसील अमरिया में आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्रीय पंचायत जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंचायत में शंकरलाल शर्मा तथा डोरी लाल उपाध्याय ने किसानों को संगठन के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष जारी है। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों का नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारियों नियुक्ति पत्र देकर संगठन के विस्तार और प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी। यह भी पढ़ें- Araria News: किसा...