भाकियू पंचायत में समस्याओं पर गरजे किसान, आंदोलन की चेतावनी
रामपुर, मई 10 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जमकर नाराजगी जताई गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंचायत में खाद की किल्लत, राशन वितरण में धांधली, गांवों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए गए। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खाद की कमी से खेती प्रभावित हो रही है। गांवों में कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने से बीमारियां फैल रही हैं। राशन डीलरों पर यूनिट के हिसाब से कम राशन देने के आरोप लगाए गए। वहीं तहसील के लेखपालों पर बिना पैसे काम न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। पंचायत में प्रदेश सचिव दरियाव सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह अटवाल, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.