भाकियू पंचायत में गन्ना भुगतान, खाद संकट और बिजली समस्याओं पर गरजे किसान
हापुड़, जून 3 -- भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मंगलवार को सिंभावली गन्ना समिति परिसर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ संरक्षक पीके वर्मा तथा संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद अली ने किया। बैठक में सिंभावली शुगर मिल के जीएम विश्वास राज और थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि जिले के किसानों को पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं मिला है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार 15 दिन के भीतर भुगतान न होने पर किसानों को ब्याज सहित भुगतान मिलना चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के चिन्तन शिविर में पहुंचेंगे सैकड़ो कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.