बस्ती, जनवरी 10 -- सल्टौआ। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर तीन सूत्री ज्ञापन बीडीओ अनिल यादव को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष रामशब्द चौधरी की अगुवाई में ज्ञापन सौंपकर मांग कि क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सड़क के निर्माण कार्यों में अनियमितता बरती जा रही हैं। पत्र में आरोप लगाया बगैर मिट्टी का कार्य कराए ही प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से सड़क पूर्ण दिखाया जा रहा है। बताया ग्राम पंचायत सेखुई में आरसीसी सड़क निर्माण लेपन करते हुए कराया गया है। कोरियडीह के कटका के पश्चिम सरहद पर सड़क एक किमी टूटी है। पत्र में मांग कि सभी मानक विहीन कार्यों का जांच कराकर कारवाई की जाए। ग्राम पंचायत भादी खुर्द के राजस्व गांव मंझरिया में वर्षों पूर्व जलनिकासी के लिए बनी नाली का काम अपूर्ण होने के कारण जलजमाव की स्थिति बन रही है। इस दौरान संतराम चौधरी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.