भाकियू ने समस्याओं को लेकर बरला में की पंचायत
अलीगढ़, जून 9 -- बरला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की पंचायत शिव मंदिर परिसर बरला में बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों और मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया। इस दौरान घोषणा की गई कि नगर पंचायत छर्रा को तहसील बनाने की मांग को लेकर आगामी 19 जून को दोपहर 12 बजे ब्लॉक छर्रा के टिनशेड में एकत्र होकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। पंचायत के अंत में उप निरीक्षक थाना बरला सतीशचंद और उपनिरीक्षक मूलचंद सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस मांग पत्र में मुख्य रूप से निजी गाटा संख्या से निजी कार्यों के लिए मिट्टी खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने, भूमिहीन मजदूरों को मकान भराव के लिए किसान की भूमि से 50 या अधिक ट्रॉली मिट्टी ले जाने की छूट देने और किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.