भाकियू ने समस्याओं के समाधान को लेकर सौंपा ज्ञापन
बदायूं, अप्रैल 5 -- कस्बा में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैंकों व बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर द्वारा हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने, बिनावर से अतिक्रमण हटवाकर यातायात सुचारू करने और आवारा गौवंश से फसलों को बचाने की मांग की गई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सदर अर्जुन सिंह, मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना, पप्पू सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.