बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- गांव नत्थूगड़ी के समीप हाईवे 334 किनारे अवैध रूप से विकसित कालोनियों पर कार्यवाही करने गई बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की टीम को किसान नेता पवन तेवतिया ने कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में रोक लिया। पवन तेवतिया ने बीडीए की कार्यवाही को तानाशाही बताया। बीडीए की कार्यवाही के दौरान भाकियू संगठन के लोग हाईवे पर धरने पर बैठ गए और बीडीए को कार्यवाही नहीं करने दिया। इसके बाद बीडीए की टीम बिना कार्रवाई के वापस लौट गई। शुक्रवार को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की टीम स्थानीय पुलिस और पीएससी बल के साथ हाईवे 334 किनारे अवैध रूप से विकसित कालोनियों पर कार्यवाही करने गई थी। बीडीए की टीम ने हाइवे किनारे अवैध रूप से विकसित हाजी शाहिद एवं बाबा बिजेंदर द्वारा लगभग तीन बीघा अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण किया और गांव मिट्ठेपुर के समीप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.