बुलंदशहर, मई 15 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजेबाबू पार्क में किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर बाबा टिकैत को याद किया। यूनियन ने इस दिन को जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया। भाकियू जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौ. अरब सिंह ने किसानों के बढ़ते शोषण पर गहरा रोष व्यक्त किया। कहा कि जिले में किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की समस्याओं और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संगठन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार अधिवेशन की तैयारी को लेकर कसी कमर भाकियू ने चेतावनी दी कि किसानों के सम्मान को लेकर जल्द ही कलक्ट्रेट पर बड़ा घेराव और आंदोलन किया जाएगा। बाबा टिकैत के...