बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में मंडलीय पंचायत लगाई। किसान समस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की लापरवाही पर रोष जताया। आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में गेहूं खरीद में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। केंद्रों में किसानों के लिए छाया-पानी जैसी कोई सुविधाएं नहीं हैं। मंडल अध्यक्ष कमल नयन सिंह की अगुवाई में किसानों ने अन्य मांगों के भी निस्तारण की मांग की। सरोज सिंह, सीता, साधना, ईश्वरी, सत्यराज सिंह, साफया खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...