भाकियू ने बीडीओ को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
बदायूं, मई 20 -- भाकियू टिकैत ने म्याऊं में बीडीओ मनीष कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने मांगें पूरी न होने पर आगामी एक जून 2026 चक्का जाम की चेतावनी दी। ज्ञापन में रामाशंकर शंखधार, रामकिशोर, अगवाह शर्मा, प्रेमपाल सिंह, फिरासत, सत्यभान सिंह, श्यामपाल सिंह व भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य रूप से खाद की किल्लत दूर करने की मांग की। किसानों ने म्याऊं-अलापुर फीडर से अनियमित बिजली आपूर्ति और रात्रि कटौती बंद करने की बात कही। इसके अलावा, खेतों में फसल बर्बाद कर रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल गोशाला पहुंचाने, श्यामपुर में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने तथा उसैत रोड पर कल्यान राबर के मकान के सामने चोक बड़े नाले की सफाई कराने की मांग उठाई गई। बीडीओ मनीष कुमार ने उच्च स्तर पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.