गौरीगंज, मार्च 10 -- शुकुल बाजार। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी के नेतृत्व में बीडीओ अंजली सरोज को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में किसानों व मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संगठन ने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा नांदी में करीब डेढ़-दो वर्ष पहले किसानों व मजदूरों से कार्य कराया गया था। लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि पंचायत सचिव ने फर्जी बिल वाउचर लगाकर भुगतान अन्य खातों में करा दिया। मजदूर जब अपनी मजदूरी मांगते हैं तो उन्हें गुमराह किया जाता है। इसके अलावा फत्तेपुर मजरे आशीषपुर में रहमत के घर से मो. सफी के घर होते हुए भगत सिंह मार्ग तक कच्चे रास्ते को पक्का कराने, पाली रोड पांडेयगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.