लखनऊ, मई 4 -- भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार व लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन 33 केवी अधिशासी अभियंता (अमौसी जोन) को सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यभान शांडिल्य ने बताया कि गहरू पावर हाउस में तैनात जेई और लाइनमैन बिना 'सुविधा शुल्क' लिए कोई काम नहीं करते। गडरियनखेड़ा में दो साल से टूटा पोल नहीं बदला गया और रूपखेड़ा में मानकों की अनदेखी कर केबल डाली गई। बागों के बीच से गुजर रही जर्जर लाइनों को सड़क किनारे शिफ्ट करने की मांग की गई। उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर के लिए दबाव बनाने और बिना जांच के बिजली कटौती करने का विरोध किया गया। यूनियन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स...