श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- इकौना। किसानों को जरीकेन में डीजल लेने के लिए लेखपाल से रकबा प्रमाणीकरण कराने का आदेश दिया गया है। जिसका भाकियू ने विरोध किया है। भाकियू ने इस आदेश को वापस लेने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन के मध्यांचल महासचिव विनोद शुक्ला ने कहा है कि किसान डीजल के लिए पेट्रोल पंपों का चक्कर लगा रहा है। इस पर जिलापूर्ति अधिकारी ने आदेश दिया है कि किसान पहले खेत के रकबे का लेखपाल ने प्रमाणित कराएं। इसके बाद तेल मिलेगा। जिसका भाकियू विरोध करती है। आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...