मिर्जापुर, जनवरी 28 -- मिर्जापुर। गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह अहरौरा से शुरू होकर नरायनपुर पहुंचकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा माल्यार्पण कर समापन की गई। इस दौरान किसानों से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार इवेंद्र कुमार को सौंपा गया। पत्रक में किसानों से धान खरीद की सीमा सौ कुंतल को बढ़ाने और वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास बनाए गए अस्थाई अवैध टोल प्लाजा को हटाने की मांग की गई। चुनार तहसील के समसपुर के पास गंगा नदी में पंप कैनाल बनाकर जरगो जलाशय को भरने के लिए स्वीकृत परियोजना का निर्माण कार्य चालू कराने, जरगो बांध के किनारे सीपेज के पानी के निस्तारण के लिए ड्रेन, अहरौरा सीएचसी पर एक्स-रे मशीन लगवाने की मांग की। तिरंगा ट्रैक्टर यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.