चित्रकूट, सितम्बर 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह फौजी के नेतृत्व में संगठन ने मऊ, राजापुर, मानिकपुर व सदर तहसील कर्वी में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया। जिसमें पहुंचे किसानों ने अन्ना गोवंशों से फसलों को हो रहे नुकसान के साथ बाढ़ व बारिश में फसलों को हुई क्षति के सर्वे में मनमानी करने आदि की समस्याओं से अवगत कराया। सभी जगह संबंधित एसडीएम को भाकियू पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।तहसील प्रभारी राजापुर शिवदयाल सिंह बघेल ने एसडीएम को अवगत कराया कि आपदा में किसाने की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसका सर्वे सही तरीके से कराकर किसानों को फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मोगरी के ताल में जलभराव का सकिपा अध्यक्ष ने लिया जायजा मऊ प्रभारी अजीत शुक्ला ने कहा कि अधिकार...