गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मंगलवार को विभिन्न मांगों का पूरा कराने के लिए तहसील में धरना दिया। तहसील बार एसोसिएशन ने भी किसानों के धरने का समर्थन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में किसान तहसील परिसर पहुंचे। किसानों ने मांग उठाई कि वेव सिटी के किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसान और बिल्डर के समझौते को जल्दी लागू कराया जाए। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा और सचिव दीपक ने किसानों को समर्थन पत्र दिया। धरने देने वालों में चौधरी महेंद्र सिंह, अमित चौधरी, श्यामवीर सिंह, रविंद्र नागर, राजवीर सिंह और मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.