मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला। युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बंटी प्रधान, नरेश मवाना, सत्येंद्र तालियान, हर्ष चहल के नेतृत्व में तिरंगा मार्च तहसील मवाना पहुंचा और वहां पर धरना दिया। मवाना तहसील परिसर में किसानों ने पेड़ के नीचे बैठकर हुक्का सुलगा लिया। एसडीएम मवाना संतोष सिंह किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने मुख्य समस्याओं को उठाया और इसी बीच तहसील प्रशासन ने किसानों ने लिए लड्डू मंगाकर वितरण किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मवाना तहसील में तहसील प्रशासन और किसानों की बैठक करने की मांग एसडीएम से की जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए इसी सप्ताह बैठक करने का आश्वासन दिया। किसानों ने समस्याओं की समाधान की मांग करते हुए ट्रैक्टर तिरंगा परेड समाप्त कर दी और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.