पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्त्व एक प्रतिनिधिमंडल डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने रबी विपणन सत्र 2026 में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में गेंहूँ के भंडारण के लिए जिले के सभी एफसीआई के गोदामों में पर्याप्त जगह समय रहते की जाए। ताकि सरकारी गेंहूँ खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, जिससे गेहूँ खरीद प्रभावित न हो। जनपद के समस्त गेंहूँ किसानों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ किसानों को मिल सके। जिलाध्यक्ष ने डीएम को यह भी अवगत कराया कि पिछले गत वर्षों में अक्सर गेहूँ खरीद सत्र के दौरान गेंहूँ भंडारण की समस्या आती रही हैं। गेहूं की उपज औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ता रहा है। इस ...