कानपुर, मई 7 -- मंगलपुर,संवाददाता। भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ संदलपुर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चांद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के बारे में बताते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ को गुरुवार को किसान यूनियन द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें फरीदापुर सरहद से खदई बाबा तक चकमार्ग का निर्माण व बारात शाला के किनारे हो रहे जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है। वहीं बहादुरपुर में खराब पड़े तीन हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराकर पेयजल संकट से निजात व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही देने और लाभार्थियों की सूची यूनियन को भी उपलब्ध कराने सहित ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.