बरेली, अप्रैल 2 -- भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छुट्टा पशुओं का मुद्दा जोरशोर से उठा। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए किसानों की फसलें बर्बाद होने से बचाने की मांग की। किसानों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कानूनगो को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि छुट्टा पशु फसल चौपट कर रहे हैं। किसान रात भर जागकर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर है। किसानों ने तमाम लोगों की किसान सम्मन निधि न आने की शिकायत की। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम की गैर मौजूदगी में कानूनगो ज्ञापन सौपा। इस मौके पर जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह, जिला संरक्षक राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव , सुरेश यादव, नेकपाल सिंह, अतर सिंह, ओम प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.