बस्ती, मार्च 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य तेज कर दिया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत आवाज उठाई जाएगी। हर्रैया ब्लॉक में सीताराम चौधरी तथा दुबौलिया क्षेत्र में सत्य प्रकाश दुबे के नेतृत्व में जोगापुर, अखंडपुर, निंदूरी, बैजलपुर तथा हर्रैया विकास क्षेत्र के परसौड़ा, पखेरी, पिपरा काजी, नारायनपुर, तरना और बड़ेरिया कुंवर गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.