भाकियू ने घायल छात्र की मदद को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने स्कूल में घायल हुए छात्र के परिजनों की आर्थिक मदद कराने को एसडीएम रश्मि लांबा को ज्ञापन सौंपा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव खलवाड़ा निवासी राजवीर पुत्र धर्मपाल का पुत्र अमन गांव मेहलकी के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र है। विगत 7 सितंबर को छात्र अमन विद्यालय के टॉयलेट में गया था, जहां वह गंभीर घायल हो गया था। छात्र का एक पैर भी टूट गया है। छात्र के पिता ने आर्थिक मदद के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने इस पर कोई भी बात करने से मना कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से छात्र के परिवार के लोगों की स्कूल से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया है।ज्ञापन सौंपने वालों में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष योगेश बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.